प्रियंका चौपड़ा और निक जोनस माता—पिता बन गए। सरोगेसी तकनीक ने उन्हें एक बेटी दी है। दसियों भारतीय एक्टर्स पहले भी इस तकनीक को अपनाए हैं। परन्तु इस बार चर्चा कुछ जोरों पर है। इसी बीच राइटर और एक्टिविस्ट Taslima Nasreen के बयानों ने एक नई बहस जन्मी है।
वेश्यावृत्ति, बुर्का और सरोगेसी को एक समान बताते तस्लीमा ने इसे अमीरों द्वारा गरीबों का शोषण कहा है। अपने बयान से तस्लीमा ने सरोगेसी के जरिए परिजन बने सितारों को निशाने पर लिया है। उन्होंने सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली औरतों से पूछा है कि इससे आपको मातृत्व का अनुभव होता है?
तस्लीमा ने पोस्ट लिखा, सरोगेसी सिर्फ गरीब महिलाओं के कारण ही संभव है। अमीर लोग अपने स्वार्थ के लिए समाज में गरीबी का अस्तित्व चाहते हैं। आपको बच्चे पालने और उनकी परवरिश का इतना शौक है तो आप बेघर बच्चों को गोद ले लीजिए। बच्चों को आपके गुण तो विरासत में मिलने चाहिए। यह बस एक स्वार्थ और अहंकार है।
तस्लीमा ने यह भी लिखा, जो औरत सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बच्चे प्राप्त करती हैं, उन्हें मां बनने की फीलिंग्स कैसे आती होगी? क्या उन्हें भी वैसी ही फीलिंग आती होगी जैसी जन्म देने वाली मां को आती है?
How do those mothers feel when they get their readymade babies through surrogacy? Do they have the same feelings for the babies like the mothers who give birth to the babies?
— taslima nasreen (@taslimanasreen) January 22, 2022
नाम में क्या है ‘नेहरू’ भी नहीं था गांधी परिवार का ‘टाइटल’, राहुल गांधी के पूर्वज नहीं दिखा पाए कागज…
एक और पोस्ट में नसरीन ने लिखा, मैं सरोगेसी को तब तक स्वीकार नहीं करूंगी जब तक अमीर महिलाएं सरोगेट मॉम नहीं बनतीं। मैं बुर्का भी नहीं पहनूंगी जब तक पुरुष इसे नहीं स्वीकारते। इसी तरह मैं वेश्यावृति भी नहीं स्वीकार करूंगी। सरोगेसी, बुर्का और वेश्यावृति सब सिर्फ महिलाओं और गरीबों का शोषण हैं।
Surrogacy is possible because there are poor women. Rich people always want the existence of poverty in the society for their own interests. If you badly need to raise a child, adopt a homeless one. Children must inherit your traits—it is just a selfish narcissistic ego.
— taslima nasreen (@taslimanasreen) January 22, 2022
बॉलीवुड में किराए की कोख से कपल पैरेंट बन रहे हैं। तस्लीमा के इस बयान ने एक बड़ा सवाल उठाया है। जिसका जवाब दिया जाना चाहिए।
I won’t accept surrogacy until rich women become surrogate mom.I won’t accept burqa until men wear it out of love.I won’t accept prostitution until male prostitutions r built & men wait for female customers.Otherwise surrogacy,burqa,prostitution r just exploitation of women& poor
— taslima nasreen (@taslimanasreen) January 22, 2022
प्रियंका ही नहीं कई अन्य भी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से एक बेटी की मां बनी हैं। निक-प्रियंका ने परिवार शुरू करने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। इससे पहले प्रीति जिंटा, शाहरुख खान, सनी लियोनी, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, तुषार कपूर, करण जौहर, श्रेयस तलपड़े, आमिर खान और लीजा रे भी सरोगेट पैरेंट्स बन चुके हैं।
हाल ही में बॉलीवुड में एक मूवी मिमी भी बनी है. जिसमें पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन ने प्रभावी भूमिका निभाई है।