‘नेहरू’ भी नहीं था गांधी परिवार का ‘टाइटल’, राहुल गांधी के पूर्वज नहीं दिखा पाए कागज…

भारत में नेहरू उपनाम काफी आम है, क्योंकि इस देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का यही टाइटल हुआ करता था. हालांकि आजादी के बाद से ये नेहरू परिवार गांधी परिवार कहलाने लगा. क्या आपके मन में कभी ये सवाल नहीं आता कि आखिर देश का यह एकलौता परिवार ही क्यों अपने नाम के बाद नेहरू लगाता था.

तो आज हम आपको Grey Observer में बताने जा रहे हैं इस टाइटल की पूरी सच्चाई. यहां यह बात पूरी तरह से स्पष्ट करते हैं कि हम किसी भी राजनीतिक पार्टी के दृष्टिकोण से कुछ नहीं कहते. हम इस विषय में आज आपको जो कुछ भी बताने जा रहे हैं वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आत्मकथा ‘मेरी कहानी’ के अनुसार है.

चुकी जवाहरलाल नेहरू ने अपनी आत्मकथा खुद लिखी थी इसलिए इस जानकारी पर संदेह करना बिल्कुल नहीं बनता. हालांकि इस संबंध में अलग-अलग विचारकों और जानकारों की अलग-अलग राय है लेकिन सच तो जवाहर लाल नेहरू ही जानते होंगे.

जवाहरलाल नेहरू लिखते हैं कि उनका परिवार मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला था. काफी समय तक वे कश्मीर में रहे तब उनका उपनाम नेहरू नहीं हुआ करता था. अपनी किताब में वे लिखते हैं कि 1716 के आसपास जवाहरलाल नेहरू के पूर्वज दिल्ली आकर बस गए थे. उस समय दिल्ली के चांदनी चौक में नहर हुआ करती थी.

वे कहते हैं कि उनके परिवार के लोगों को शुरू से ही लीडरशिप का शौक रहा है. यहां आकर भी पूर्वजों ने कुछ यहीं शुरू कर दिया. चूं​कि जवाहरलाल नेहरू का परिवार उन दिनों दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित एक नहर के किनारे रहता था इसलिए उन्हें नेहरू कहा जाने लगा.

उनकी आत्मकथा में उल्लेख है कि 1857 में हुए गदर के बाद उनका परिवार आगरा चला गया था. इस गदर में उनके परिवार के पास कोई कागजात नहीं बचे थे जिससे वे उपनाम रख पाते. इसके बाद उनके पूर्वजों ने नेहरू कहलाना मंजूर कर लिया.

तो ये तो हो गई नेहरू की आत्मकथा से बात, अब आपको बताते हैं कि क्या इसे सच माना जा सकता है. बिल्कुल माना जा सकता है. इसके पीछे का कारण ये है कि आज भी आपको देशभर में चुरूवाला, सिंघानियां जैसे उपनाम मिल जाएंगे जो किसी स्थान से ही निकले हैं.

जानकारी के अनुसार सिर्फ जवाहर लाल नेहरू के परिवार को नेहरू नहीं कहा जाता था, लेकिन नहर के किनारे रहने वाले सभी परिवारों को नेहरू कहा जाता था. बाद में सभी ने अपने सरनेम चेंज कर लिए और एक तरह से नेहरू उपनाम खत्म हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer